ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

Agnipath Protest: गृह मंत्रालय का बड़ा एलान, 'अग्निवीरों' को मिलेगा 10% आरक्षण

DESK: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। केन्द्र सरकार की इस घोषणा के मुताबिक अब अग्निवीरों को अर्द

Agnipath Protest: गृह मंत्रालय का बड़ा एलान, 'अग्निवीरों' को मिलेगा 10% आरक्षण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। केन्द्र सरकार की इस घोषणा के मुताबिक अब अग्निवीरों को अर्द्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में नौकरी के लिए 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का भी निर्णय लिया है। इस योजना के पहले बैच के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि, ' गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले  अग्निवीरों के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है'। आगे लिखा गया है कि ' साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी'।


बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे यह बैठक होनी है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में अग्निपथ स्कीम को लेकर छात्रों के बीच जो संशय है उसे खत्म करने पर चर्चा की जाएगी। हालांकि सरकार इस योजना को वापस लेगी ऐसी उम्मीद नहीं जताई जा रही है। लेकिन इतना जरूर है कि भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए केंद्र सरकार कोई ठोस पहल कर सकती है।  


Agnipath Protest: गृह मंत्रालय का बड़ा एलान, 'अग्निवीरों' को मिलेगा 10% आरक्षण



टैग्स