ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

लॉकडाउन में बेरोजगार युवक ने की सुसाइड, मंत्री के बहू पर नौकरी से निकालने का आरोप

DESK: लॉकडाउन में बेरोजगार हुए एक युवक ने सुसाइड कर ली. वह यूपी के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह की बहू की दुकान पर काम करता था. युवक ने सुसाइड नोट में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: लॉकडाउन में बेरोजगार हुए एक युवक ने सुसाइड कर ली. वह यूपी के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह की बहू की दुकान पर काम करता था. युवक ने सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेवार और नौकरी से निकालने का आरोप मंत्री की बहू पर लगाया है. यह घटना आगरा के सिकंदरा की है.

मंत्री के बहू के दुकान पर करता था काम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंत्री की बहू की मिठाई की दुकान शांति स्वीट्स के नाम से है. इस दुकान में ही युवक काम करता था. उसका शव पुलिस ने दुकान के छत से बरामद किया है. मरने से पहले युवक ने अपने परिजनों को वॉट्सएप पर भेजे गए सुसाइड नोट में उसने नौकरी से निकाले जाने के कारण सुसाइड करने की बाते लिखी है. वह शिलांग का रहने वाला था.

मंत्री की ओर से दी गई सफाई

मंत्री के प्रवक्ता ने सफाई दी है कि जिस वेटर ने सुसाइड की है उसको लॉकडाउन से पहले ही हटा दिया गया था. उसको टीबी की बीमारी थी. अगर उसको नहीं हटाया जाता तो दूसरे ग्राहकों में संक्रमण फैल जाता था. इसके पहले वह चोरी के आरोप में जेल जा चुका था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जांच के बाद ही पता चलेगा की किसके आरोप में सच्चाई है.