ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

हनीमून मनाकर लौटे पति-पत्नी को हुआ कोरोना, इलाज के दौरान हॉस्पिटल से भाग गई महिला

AGARA: कोरोना संक्रमित महिला हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड से भाग गई और अपने मायके में छिप गई थी. इस बात की जानकारी महिला के परिजनों ने छिपाई. जिसके बाद महिला के

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

AGARA: कोरोना संक्रमित महिला हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड से भाग गई और अपने मायके में छिप गई थी. इस बात की जानकारी महिला के परिजनों ने छिपाई. जिसके बाद महिला के पिता पर पुलिस ने केस दर्ज कराया है. कोरोना को लेकर महामारी एक्ट में देश में पहला केस यूपी के आगरा थाना में दर्ज किया गया है. 

हनीमून मनाने गई थी इटली

बताया जा रहा है कि इस महिला की शादी एक माह पहले हुई थी. वह अपने पति के साथ हनीमून मनाने इटली गई थी. वापस आने के बाद पति में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई. जबकि महिला में संक्रमण मिला था. दोनों को भर्ती कराया गया था, लेकिन महिला हॉस्पिटल से फरार हो गई थी. महिला की जांच रिपोर्ट जब आई तो उसमें कोरोना की पुष्टि हो गई. 

कड़ाई से हुई पूछताछ तो मायके वालों ने बताया सच

महिला की खोज में स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस कई दिनों तक परेशान रही. उसके घरवाले कभी दिल्ली तो कभी दूसरे शहर के बारे में जानकारी पुलिस को देते रहे. परेशान पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की महिला के बारे में मायके वालों ने बताया कि वह घर में ही डर से छुपी है. जिसके बाद महिला को पकड़कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. महिला आगरा कैंट की रहने वाली है. 

मायके वालों को भी कराया गया भर्ती

जिस घर में महिला रूकी थी उस घर के लोगों को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सभी की जांच की गई. 14 दिनों के जांच के बाद परिवार के बाकी लोगों को छोड़ दिया गया है. प्रशासन ने महिला के पिता के खिलाफ लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप में सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. यह मामला महामारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि इसमें महिला पर भी केस दर्ज किया जा सकता है. 

टैग्स