ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

जिया खान की मां ने CBI जांच की मांग, बोली.. सुशांत की तरह ही जिया का हुआ मर्डर

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद परिजनों की सीबीआई से जांच की मांग की थी. जिसके बाद केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया है. अब एक्ट्रेस जिया खान की मां ने भी बेटी की

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद परिजनों की सीबीआई से जांच की मांग की थी. जिसके बाद केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया है. अब एक्ट्रेस जिया खान की मां ने भी बेटी की सुसाइड केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. 

मर्डर को बताया गया सुसाइड

जिया खान की मां राबिया खान ने कहा कि जिस तरह से मेरी बेटी की हत्या कर सुसाइड करार दिया गया. वही हाल सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया गया है. सुशांत की हत्या कर उससे सुसाइड बताया गया है. लेकिन राजनीतिक दवाब के कारण मेरी बेटी की हत्या का सच सामने नहीं आ पाया.  

दोनों को मिला झूठा प्यार

राबिया खान से सोशल मीडिया में पोस्ट लिखा है कि मेरी बेटी जिया की तरह ही सुशांत सिंह को भी मारा गया. बेटी की हत्या के बाद इससे ज्यादा मजबूर, बेबस और उदास इससे पहले कभी नहीं हुई. सुशांत और जिया को पहले झूठा अटेंशन और प्यार दिया गया. जब दोनों उनके नार्स‍िस्टि साइकोपैथ‍िक गैस लाइट‍िंग पार्टनर्स के जाल में फंस गए तो उन्हें शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाया गया. पैसे के लिए दोनों को ही परिवार से दूर किया गया और दोनों को मानसिक बीमार बताया. 


बॉलीवुड में बड़े बड़े माफिया

राबिया खान ने कहा कि बॉलीवुड माफ‍ियाओं और नेताओं के तार जुड़े हुए हैं. यही कारण है कि राजनीतिक दवाब के कारण मुंबई पुलिस सच को सामने नहीं लाती है. अपना पूरा समय सबूत मिटाने और इस होमिसाइडल डेथ को सुसाइड करार देने में अपना समय बिताया जाता है और मनगढ़ंत कहानियां बनाई जाती है. ये माफिया महेश भट्ट को एंकर की तरह इस्तेमाल करते हैं. 


सूरज पंचोली पर लगाया था हत्या का आरोप 

राबिया खान ने बेटी की हत्या का आरोप जिया के प्रेमी सूरज पंचोली पर लगाया था. कहा था कि हत्या करने के बाद सूरज ने बेटी को फांसी के फंदे से लटका दिया था. बता दें कि 3 जून 2013 को जिया खान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी. उस समय यह बताया गया था कि वह प्रेग्नेंट थी. सुशांत केस में भी कई बार सूरज का नाम आ चुका है. जिसमें वह सफाई दे चुके हैं. सीबीआई इस केस की जांच कर रही है. लेकिन एक बार फिर जिया की मां ने जांच की मांग की है. 


टैग्स