ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

Padma Awards 2026: ममूटी और अल्का याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्म श्री

पद्म पुरस्कार 2026 के दूसरे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता आर माधवन को पद्म श्री, जबकि दिग्गज अभिनेता ममूटी और मशहूर गायिका अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

दिल्ली न्यूज
फिल्मी सितारों को मिला सम्मान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 के सम्मान समारोह का दूसरा चरण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।


इस दौरान फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता आर माधवन को कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।


वहीं, मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। इसके अलावा, अपनी मधुर आवाज से दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वालीं मशहूर गायिका अल्का याग्निक को भी पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया गया।


पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान फिल्म और संगीत जगत की कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं। सम्मान पाने वाले कलाकारों को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।


टैग्स