ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

पंकज त्रिपाठी बोले- यू-ट्यूब चैनल शुरू किया तो प्रवचन दूंगा, भाई की सेहत पर भी दिया अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने आईफा कनेक्स इवेंट में कहा कि अगर वह यू-ट्यूब चैनल शुरू करेंगे तो प्रवचन देंगे और मोटिवेशनल स्पीकर बनेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने घायल बड़े भाई की सेहत में सुधार होने की जानकारी भी दी।

बॉलीवुड की खबर
मोटिवेशनल स्पीकर बनेंगे पंकज त्रिपाठी!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में आईफा कनेक्ट इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने सोशल मीडिया, अभिनय और निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह कभी अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू करते हैं तो उस पर प्रवचन देंगे और मोटिवेशनल स्पीकर बनेंगे।


इवेंट के दौरान जब अभिनेत्री दिया मिर्जा ने उनसे पूछा कि यदि वे यू-ट्यूब पर आए तो किस तरह का कंटेंट बनाएंगे, तो पंकज त्रिपाठी ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं प्रवचन करूंगा और मोटिवेशनल स्पीकर बनूंगा।" उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि आज के समय में मोटिवेशनल स्पीकर ज्यादा हो गए हैं, जबकि मोटिवेट होने वाले लोग कम रह गए हैं।


'मुझे उसी अंदाज के पैसे मिलते हैं'- पंकज त्रिपाठी

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और अभिनय में ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन करने के दबाव को लेकर पूछे गए सवाल पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन पर इस तरह का कोई दबाव नहीं होता। उन्होंने कहा, "मेकर्स मुझसे कहते हैं कि जो आप असल जिंदगी में हैं, वही स्क्रीन पर भी दिखाइए। मुझे तो उसी अंदाज के पैसे मिलते हैं, जो मैं वास्तविक जीवन में करता हूं।" अपनी सादगी और मौलिकता का जिक्र करते हुए पंकज त्रिपाठी ने मजाकिया लहजे में खुद को 'ऑथेंटिसिटी कुमार' भी बताया।


बड़े भाई की तबीयत में हो रहा सुधार: पंकज त्रिपाठी

इवेंट के दौरान पंकज त्रिपाठी ने अपने बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी की सेहत को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके भाई की तबीयत अब पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। बता दें कि 21 जून को बिहार के गोपालगंज जिले में जमीनी विवाद को लेकर उनके बड़े भाई पर जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद पंकज त्रिपाठी अपने परिवार से मिलने पटना पहुंचे थे। फिलहाल उनके भाई का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है।


जमीनी विवाद में हुआ था भाई पर हमला: PANKAJ TRIPATHI

गोपालगंज पुलिस की माने तो घटना माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है। पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी पुराने जमीनी विवाद और घर के पास मिट्टी फेंकने को लेकर पड़ोसी राजेश साह ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में विजेंद्र नाथ तिवारी के पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें पहले गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

टैग्स