ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

अभिषेक झा ने मांझी के फैसले को बताया गलत, बोले-चुनाव से पहले कर ली जाएगी भरपाई

PATNA: रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि महागठबंधन एक परिवार की तरह है और परिवार के किसी सदस्य का चला जाना दुखद है. जीतन राम मांझी की पार्टी "हम"

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA: रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि महागठबंधन एक परिवार की तरह है और परिवार के किसी सदस्य का चला जाना दुखद है. जीतन राम मांझी की पार्टी "हम" का महागठबंधन से अलग होना सही निर्णय नहीं है लेकिन कोई किसी को कहीं जाने से रोक तो नहीं सकता है. महागठबंधन सदैव जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाता है और इस बार के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन जनता के बीच जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जाएगा.


उन्होनें कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई करवाई और सुनवाई अहम मुद्दे होंगे।जीतन राम मांझी के महागठबंधन से चले जाने से नुकसान तो होगा लेकिन चुनाव से पहले एनडीए की विचारधारा के विपरीत और महागठबंधन की विचारधारा से इत्तेफाक रखने वाले और भी कई दलों को महागठबंधन में शामिल किया जाएगा.


इस प्रकार से महागठबंधन का कुनबा और बढ़ेगा. जीतन राम मांझी के चले जाने से जो भी नुकसान होगा उसकी भरपाई चुनाव से पहले कर ली जाएगी. वर्षों से बिहार की जनता के साथ अन्याय हुआ है लेकिन इस बार जनता के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ा जाएगा और निश्चित रूप से जनता अपना आशीर्वाद महागठबंधन को देगी.