ब्रेकिंग
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

जीविका दीदी पर नीतीश सरकार मेहरबान, अब तालाब के रख-रखाव और मछली पालन की जिम्मेदारी देगी

PATNA : नीतीश सरकार में सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं के लिए पोशाक बनाने का जिम्मा जीविका दीदियों को दिया है। मंगलवार को कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगाई थी और अब राज्य सरकार जी

जीविका दीदी पर नीतीश सरकार मेहरबान, अब तालाब के रख-रखाव और मछली पालन की जिम्मेदारी देगी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार में सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं के लिए पोशाक बनाने का जिम्मा जीविका दीदियों को दिया है। मंगलवार को कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगाई थी और अब राज्य सरकार जीविका दीदियों के हवाले तालाबों के रख-रखाव का जिम्मा देने जा रही है। जीविका दीदियों को तालाब के रखरखाव के साथ-साथ मछली पालन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि उनके लिए आय का स्रोत बना रहे। जीविका दीदियों के हवाले यह नई जिम्मेदारी देने की तैयारी ग्रामीण विकास विभाग में शुरू कर दी है। विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा है कि ऐसे तालाब जिनकी बंदोबस्ती होती है उन्हें छोड़कर अन्य तालाबों के रखरखाव का जिम्मा जीविका दीदियों को दिया जाना है। 


जीविका दीदियों को अगर यह जिम्मेदारी मिली तो जिन तालाबों का रखरखाव वह करेंगे उसमें मछली पालन की भी अनुमति दी जाएगी। तालाब के किनारे की जमीन पर सब्जी उगाने की योजना भी जीविका दीदियों के लिए तैयार की जा रही है। राज्य सरकार इसके लिए जीविका दीदियों को अलग से प्रशिक्षण दिलाएगी ताकि वह मछली पालन बेहतर तरीके से कर सकें। 


प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी के मुताबिक राज्य सरकार तालाबों का जीर्णोद्धार करा रही है। राज्य में ऐसे लगभग 4000 तालाब हैं जिनका रखरखाव जीविका दीदियों को दिया जा सकता है। विभाग इस दिशा में तेजी के साथ कार्य योजना बना रहा है।