ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

आसमान से बरसी आफत : ठनका गिरने से महिला समेत 10 लोगों की मौत

PATNA : बिहार में गुरुवार सुबह आई आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी चंपारण के तीन, बेगूसराय के दो, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, भागलपुर और ग

आसमान से बरसी आफत : ठनका गिरने से महिला समेत 10 लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में गुरुवार सुबह आई आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी चंपारण के तीन, बेगूसराय के दो, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, भागलपुर और गया के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। मृतकों में पांच महिलाएं भी हैं। इस हादसे के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थानाक्षेत्र की यादवपुर पंचायत के नासी टोला गांव के वार्ड 10 में गुरुवार की सुबह ठनका गिरने से असलम हुसैन के पुत्र साबिर आलम (14) व तैयब हुसैन के पुत्र सोनू आलम (12) की मौत हो गई। जबकि दो किशोर झुलसकर घायल हो गए। वहीं, समस्तीपुर के रोसड़ा थानाक्षेत्र के जाखड़ में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान जाखड़ के सिमरहट्टी निवासी सुरेश पासवान की पत्नी बबीता देवी (48) के रूप में की गई है।


वहीं, पूर्वी चंपारण के केसरिया के बिजधरी ओपी की पश्चिमी सुंदरापुर पंचायत के मलाही टोला में रिंदु कुमारी (19) की मौत हो गई। वह हरेंद्र राय की पुत्री थी। वहीं, बेगूसराय के मंझौल में भी ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। पहली घटना मंझौल थानाक्षेत्र में उसराहा मुसहरी स्थित ईंट चिमनी परिसर में जबकि दूसरी घटना खोदावन्दपुर थाने के सिरसी गांव में हुई। दोनों की मौत ठनके की चपेट में आने के बाद हृदय गति रुकने से होने की बात सामने आ रही है। उधर, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।  


उधर, खगड़िया जिले के गोगरी थानाक्षेत्र अंतर्गत फुदकीचक बहियार में वज्रपात की चपेट में आने से  28 वर्षीय दशरथ महतो की मौत हो गई। मृत युवक फुदकीचक पतरोन गांव के रहने वाले सुनील महतो का पुत्र है। वहीं, अररिया जिले के सिकटी प्रखंड स्थित बरदाहा वार्ड संख्या नौ में गुरुवार की दोपहर बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक 35 वर्षीया महिला की मौत हो गई। इस हादसे में उसका पति भी झुलस गया है। घटना उस वक्त हुई जब महिला घास लाने गई थी। मृतका मणिका देवी बरदाहा निवासी बुलानंद चौधरी की पत्नी थी। इधर, भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर स्थित बगीचा में गुरुवार की सुबह तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से जगदीश मंडल के 17 वर्षीय पुत्र देवनारायण मंडल की मौत हो गई।