Hindi News / news / आपसी विवाद को लेकर लड़ बैठे परिवार के लोग, जानलेवा हमला से चार...

आपसी विवाद को लेकर लड़ बैठे परिवार के लोग, जानलेवा हमला से चार की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: SONU Updated Apr 21, 2022, 10:14:11 PM

आपसी विवाद को लेकर लड़ बैठे परिवार के लोग, जानलेवा हमला से चार की हालत नाजुक

- फ़ोटो

NAWADA: नवादा से इस मारपीट की घटना सामने आ रही है। देवी-देवता को स्थापित करने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ और इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। परिवार के लोग इस बात को लेकर आपस में ही लड़ने लगे। इस दौरान तलवार से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। 


आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहे हैं। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विनायक गांव की है। चारों पर पूजा-पाठ और देवी-देवता को स्थापित करने को लेकर गोतिया के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में इन लोगों पर जानलेवा हमला परिवार के लोगों ने ही किया। 


घायलों की पहचान नकुल राजवंशी,संजय राजवंशी,जय मंगल और राजकुमार राजवंशी के रुप में हुई है। सदर अस्पताल में इलाजरत सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।