ब्रेकिंग
हादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तारहादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तार

आपदा राहत के लिए 2 IAS सहित बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, राज्य सरकार ने दी जिम्मेदारी

PATNA : बिहार में आपदा की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में आपदा की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों को भी आपदा और राहत के काम में लगाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

आईएएस अधिकारी और बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव केशव रंजन प्रसाद को पटना समाहरणालय और पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है। 

इसके अलावे बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों को भी प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव रामशंकर को कटिहार समाहरणालय और स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे के अपर सचिव शशांक शेखर सिन्हा को पटना समाहरणालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके अलावे संयुक्त सचिव स्तर और अपर समाहर्ता स्तर के कुल 10 अधिकारियों को पटना समाहरणालय और अन्य 10 को पटना नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।