ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

आम तोड़ने गए दो किशोरों की नग्न कर पिटाई, शरीर पर डाला चींटी का घोसला, वीडियो वायरल

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां दो किशोरों को आम तोड़ना काफी महंगा पड़ गया। जब किशोर आम तोड़ रहे थे तो बगीचे के मालि

आम तोड़ने गए दो किशोरों की नग्न कर पिटाई, शरीर पर डाला चींटी का घोसला, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां दो किशोरों को आम तोड़ना काफी महंगा पड़ गया। जब किशोर आम तोड़ रहे थे तो बगीचे के मालिक ने दोनों को पहले रस्सी से बांध दिया, फिर उनकी जमकर पिटाई की। इसका वीडियो गुरुवार शाम से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो लौकहा थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का है। हालांकि फर्स्ट बिहार इसकी पुष्टी नहीं करता है। 


आम तोड़ने को लेकर मालिक ने बड़ी बेरहमी से दोनों के हाथ एक ही रस्सी से बांधकर उनके शरीर से शर्ट उतरवा दिए। बच्चों को इतना पीटा गया कि उनके पूरे शरीर पर निशान पड़ गए। हद तो तब हो गई जब मालिक ने बच्चों को बगीचा ले जाकर चींटी का घोंसला उनके शरीर पर गिरा दिया। दोनों किशोर मदद की गुहार लगाते रहें, लेकिन लोग सिर्फ तमाशा देखते रहें और किसी ने उसकी सहायता नहीं की।



वीडियो देखने के बाद लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अभी उनके पास इसको लेकर कोई शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो देखा है। फ़िलहाल इसकी जांच की जा रही है। अगर वीडियो की पुष्टि हो जाती है तो अपराधी पर कारवाई कर उसे सजा दी जाएगी।

टैग्स