ब्रेकिंग
बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…

आखिरी कैबिनेट बैठक में नरेंद्र मोदी ने दिया ख़ास टिप्स : कहा- हार-जीत तो राजनीति का हिस्सा

DESK : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपना इस्तीफा सौंपने से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने अपने मंत्रियों को कई अहम टिप्स दिये और इस च

आखिरी कैबिनेट बैठक में नरेंद्र मोदी ने दिया ख़ास टिप्स : कहा- हार-जीत तो राजनीति का हिस्सा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपना इस्तीफा सौंपने से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने अपने मंत्रियों को कई अहम टिप्स दिये और इस चुनाव के परिणाम को लेकर भी उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। उसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपते हुए उनके समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 


दरअसल, निवर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग बुधवार को की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब वह 8 जून को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले सकते हैं। इस बीच उन्होंने आखिरी कैबिनेट में अपने सहयोगियों से कहा कि हार और जीत तो राजनीति का हिस्सा है। नंबरगेम तो चलता रहता है।


उधर, इस बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि सत्ता और संगठन हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अच्छे से काम किया है, बहुत मेहनत की है। मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया और सभी को धन्यवाद दिया। अपने मंत्रियों के साथ बैठक करने के बाद मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और कहा कि आप नई सरकार के गठन तक अपने मंत्रियों के साथ कामकाज संभालते रहने का निर्देश दिया है।