ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

आग लगाकर पूरे परिवार ने किया सुसाइड, दो बच्चों के साथ जिंदा जल गया दंपत्ति

DESK : दिल दहला देने वाली एक घटना पंजाब के फरीदकोट से सामने आई है, जहां दो बच्चों के साथ एक दंपत्ति ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला फरीदकोट के कलेर का है. मृतक की पहचान राजस्थान के सीक

आग लगाकर पूरे परिवार ने किया सुसाइड, दो बच्चों के साथ जिंदा जल गया दंपत्ति
Anamika
2 मिनट

DESK : दिल दहला देने वाली एक घटना पंजाब के फरीदकोट से सामने आई है, जहां दो बच्चों के साथ एक दंपत्ति ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला फरीदकोट के कलेर का है. 

मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर के रहने वाले 40 साल के धर्मपाल और उनके परिवार के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि सीकर के रहने वाले धर्मपाल अपनी 36 साल की पत्नी सीमा, 15 साल की बेटी मोनिका और 10 साल का बेटे हतीष कुमार के साथ 10 साल से कलेर गांव में रह रहे थे. धर्मपाल यहां ढुडी रोड पर एक ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था. लॉकडाउन के दौरान कारोबार प्रभावित होने से परिवार परेशान था. 

शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा कि धर्मापाल के घर से धुंआ निकल रहा है और आवाज देने पर कोई जाग नहीं रहा है. जिसके बाद गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि परिवार के सभी सदस्य झुलसे पड़े हैं. गांव के लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस सभी को लेकर अस्पताल गई पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान पुलिस को धर्मपाल के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें  यह कदम उठाने के लिए लॉकडाउन के साथ-साथ ईंट भठ्ठे के कारोबार से जुड़े शंटी नामक व्यक्ति को जिम्मेवार ठहराया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.