ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: घरेलू कलह में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, बेटी के ससुराल पहुंच मायके वालों ने किया भारी बवाल; जमकर चले लात-घूंसे

BEGUSARAI: बेगूसराय में पारिवारिक कलह(domestic dispute) में एक महिला ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर भारी बवाल किया। दोन

Bihar News: घरेलू कलह में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, बेटी के ससुराल पहुंच मायके वालों ने किया भारी बवाल; जमकर चले लात-घूंसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में पारिवारिक कलह(domestic dispute) में एक महिला ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर भारी बवाल किया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के बहरामपुर की है।


जानकारी के अनुसार, बीती रात बहरामपुर निवासी पंकज राय की पत्नी रेणु देवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वहीं मायके वालों के अनुसार जब वह लोग सूचना के बाद मिलने पहुंचे तो मृतका रेणु देवी के हाथ और पैर बंधे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि ससुराल वालों के द्वारा महिला की हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं।


मृतका रेणु देवी के परिजनों ने पुलिस पर भी मिली भगत करने का आरोप लगाया है। गुस्साए मायके वालों ने जब बछवारा-शमसा पथ को जाम किया गया तब मृतका के चचेरे ससुर, देवर एवं अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया। मारपीट में में एक बच्चे के घायल होने की खबर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता