ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

8 साल बाद आया BSSC का रिजल्ट, 11329 अभ्यर्थी हुए सफल

BIHAR: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2014 में आयोजित परीक्षा का परिणाम आठ साल बाद जारी कर दिया है. इससे हजारों छात्र- छात्राओं का आठ साल से चला आ रहा वनवास समाप्त हो गया है. बीएसए

8 साल बाद आया BSSC का रिजल्ट, 11329 अभ्यर्थी हुए सफल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2014 में आयोजित परीक्षा का परिणाम आठ साल बाद जारी कर दिया है. इससे हजारों छात्र- छात्राओं का आठ साल से चला आ रहा वनवास समाप्त हो गया है. बीएसएससी द्वारा कुल 11329 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. नतीजों की घोषणा बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है. परीक्षा में उपस्‍थ‍ित होने वाले उम्‍मीदवार अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. 


बताया जा रहा है पिछले आठ साल से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र 28 जून 2022 को आंदोलन करने वाले थे. इस बहाली को पूरा करवाने के लिए शुरूआत से ही अभ्यर्थियों के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे. इसके लिए छात्रों ने कई आन्दोलन भी किये थे. लेकिन 28 जून के आन्दोलन से एक दिन पहले ही बीएसएससी ने परिणाम की घोषणा कर दी. बीएसएससी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा में कुल 11329 उम्‍मीदवार पास हुए हैं. सफल उम्‍मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा.


बता दें कि बीएसएससी ने 14410 अभ्यार्थियों को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया था. जिनकी काउंसिलिंग 15 दिसंबर 2021 से 25 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गयी थी. काउंसिलिंग के बाद मेधाक्रमांक और पद प्राथमिकता विकल्प के आधार पर कुल 11329 अभ्यार्थियों को चयनित किया गया है. चयनित अभ्यार्थियों की सूची आयोग के वेबसाइट घोषित किया गया है. काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित सभी 14410 अभ्यार्थियों के स्कोरकार्ड को शीघ्र ही आने की सम्भावना है. 

टैग्स