ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

8 साल के मासूम को उल्टा लटकाकर दरिंदों ने पीटा, 5 रुपये की बिस्किट के लिए दिया तालिबानी सजा

DESK: दिल को दहला देने वाली तस्वीर बिहार के नवादा से आई है जिसमें दरिंदगी की सारी हदे पार करती दिख रही है। 8 साल के मासूम की कोई भला इस कदर पीटता है यह तालिबानी सजा से कम नहीं दिखती। जी हां

8 साल के मासूम को उल्टा लटकाकर दरिंदों ने पीटा, 5 रुपये की बिस्किट के लिए दिया तालिबानी सजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दिल को दहला देने वाली तस्वीर बिहार के नवादा से आई है जिसमें दरिंदगी की सारी हदे पार करती दिख रही है। 8 साल के मासूम की कोई भला इस कदर पीटता है यह तालिबानी सजा से कम नहीं दिखती। जी हां हम बात कर रहे हैं नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चांदीपुर सौर गांव की जहां मासूम की हुई पिटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरिंदों ने महज 5 रुपये के बिस्किट के लिए इस तरह की सजा दी। 8 साल का मासूम को पहले उल्टा लटकाया फिर उसकी जमकर पिटाई की गयी।


 बच्चे के परिवार ने इसे लेकर पुलिस को सूचना नहीं दी। उसकी मां का कहना है कि उन्हें डर है कि बेटे को चोरी के आरोप में जेल न भेज दिया जाए। ग्रामीणों की माने तो बच्चे ने विपिन सिंह की दुकान से 5 रुपये वाला बिस्किट चोरी कर लिया था। जिसके बाद विपिन सिंह ने उसे पकड़ा और फिर उसे लेकर अपने घर चले गये जहां उल्टा लटकाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मासूम रोता रहा लेकिन किसी को जरा भी दया नहीं आई। 


विपिन सिंह ने कहा कि अगर किसी ने पुलिस को बताया तो बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर जेल भिजवा देंगे। इसके डर से परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बच्चे की मां ने कहा कि विपिन सिंह बच्चे को सोमवार सुबह 4 बजे उठाकर ले गए। उन्होंने 40 हजार रुपए की मांग की है। कहा कि जब तक पैसे नहीं दोगे, तब तक बेटे को नहीं छोड़ा जाएगा। 


मां ने इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। बच्चे के भाई विशाल ने बताया कि पुलिस के आते ही विपिन सिंह परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मेरे भाई को छुड़ाया और माता-पिता के साथ उसे अपने साथ ले गए। आरोपी पुलिस की भनक लगते ही परिवार समेत फरार हो गया। इस घटना से परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 

टैग्स