ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

6 महीने की कमाई लेकर घर लौट रहा था मजदूर, लूटेरों ने नशीली पदार्थ खिलाकर की लूटपाट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे दिल्ली से बिहार लौट रहे मजदूर को नशीली पदार्थ खिलाकर पहले लूटपाट की और बाद में बेहोशी हालत में झाड़ी में फेंककर फरार हो

6 महीने की कमाई लेकर घर लौट रहा था मजदूर, लूटेरों ने नशीली पदार्थ खिलाकर की लूटपाट
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे दिल्ली से बिहार लौट रहे मजदूर को नशीली पदार्थ खिलाकर पहले लूटपाट की और बाद में बेहोशी हालत में झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। मजदूर अहमदाबाद के म्यूजिक कंपनी में काम करता था, जो 6 महीने की मजदूरी लेकर घर लौट रहा था। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के धरारा कॉलेज के पास की है, जहां मजदूर की 6 महीने की कमाई पल भर में बदमाशों ने लूट ली। घर पहुंचने से पहले ही उसे नशीली पदार्थ खिलाकर उसके साथ लूटपाट की। घटना हाजीपुर की है, जहां नशा खुरानी गिरोह आज भी एक्टिव हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक मजदूर से हजारों की लूट की और उसे बेहोशी हालत में छोड़कर भाग निकले। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मजदूर अहमदाबाद दिल्ली होते हुए बिहार लौट रहा था। अपने गिरी जिला में ही नशा खुरानी गिरोह ने उसके पैसे लूट लिए। 


स्थनीय लोगों ने जब मजदूर को बेहोश झाड़ी में पड़े देखा तो उनके बीच हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूर को झाड़ी से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता