ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

50 हजार में बेटी को बेचकर मां ने दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला, 4 मानव तस्करों की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

ARARIA: बिहार के अररिया जिले में एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। इस मां ने अपनी ही बेटी को 50 हजार रुपए में बेच दिया। महिला सहित चार मानव तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया ह

50 हजार में बेटी को बेचकर मां ने दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला, 4 मानव तस्करों की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार के अररिया जिले में एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। इस मां ने अपनी ही बेटी को 50 हजार रुपए में बेच दिया। महिला सहित चार मानव तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही 7 साल की बच्ची को महज 4 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामला रानीगंज के छतियौना का है। 


बताया जाता है कि एक महिला कुनिया खातून ने अपनी 7 साल की बेटी के गायब होने की रिपोर्ट थाने में लिखाई थी। जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तब पता चला कि बच्ची को मां कुनिया खातून ने ही 50 हजार रूपये में बेच डाला है। पुलिस ने छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार किया जिसके अलावे मधेपुरा का रहने वाला मानव तस्कर मो. शाहरुल और जहाना खातून के साथ-साथ मुंबई निवासी शाह मजहर को भी गिरफ्तार किया गया। 


अररिया पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुपौल के प्रतापगंज से बच्ची को महज 4 घंटे में पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि अररिया एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की जिसके बाद बच्ची को सकुशल बरामद किया गया और कलयुगी मां समेत चार मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।