Hindi News / news / 5 मार्च तक मिलेगा STET का अंक पत्र, राजेंद्र नगर राजकीय उच्च विद्यालय...

5 मार्च तक मिलेगा STET का अंक पत्र, राजेंद्र नगर राजकीय उच्च विद्यालय में बनाया गया काउंटर

1st Bihar Published by: Updated Mar 01, 2022, 2:19:33 PM

5 मार्च तक मिलेगा STET का अंक पत्र, राजेंद्र नगर राजकीय उच्च विद्यालय में बनाया गया काउंटर

- फ़ोटो

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET परीक्षा 2019 के अंकपत्र का वितरण शुरू किया है। इसके लिए पटना के राजेंद्रनगर में काउंटर बनाया गया है। जहां से स्टूडेंट अपना अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं। 


2 मार्च से लेकर 5 मार्च तक 17 हजार छात्र-छात्राओं के बीच एसटीईटी परीक्षा 2019 के अंकपत्र का वितरण किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को हर हाल में 5 मार्च तक अंकपत्र प्राप्त करने की बात कही है। 


अंकपत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिए जाएंगे। राजकीय उच्च विद्यालय राजेन्द्र नगर में अंकपत्र वितरण करने के लिए काउंटर बनाए गये हैं। जहां पहुंच कर छात्र अपना अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं।