Hindi News / bihar / patna-news / BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी...

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

केरल में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव का अंग्रेजी भाषण वायरल हो गया है। भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने उनके बयान पर grammar को लेकर तीखा हमला बोला है, जिससे सियासत गरमा गई है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 03, 2026, 1:28:53 PM

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

- फ़ोटो

BIHAR NEWS : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने केरल में अपनी पार्टी के तीन कैंडिडेट के चुनाव प्रचार के दौरान अंग्रेजी में धुआंधार भाषण दिया. अब वो वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में तेजस्वी यादव ने जो इंग्लिश बोली है, उसमें भी कई तरह की गलती कर गए. अब इसी बात को लेकर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष के इग्लिश ज्ञान का मजाक उड़ाया है. भाजपा का दावा है कि फैक्ट चेक में तेजस्वी यादव के इंग्लिश ज्ञान की पोल खुल गई है. 

बिहार भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर गहरा तंज कसा है.  कहा कि तेजस्वी की इंग्लिश अभी भी नौंवी फेल से बाहर नहीं निकली है। भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि-  तेजस्वी यादव जी केरल में इंग्लिश स्पीच देते हुए बोले – ‘I have come from Bihar state, which is the poorest state of the country.’ अरे तेजस्वी जी, पहले तो grammar सुधार लीजिए! ‘Bihar state’ कहने की क्या जरूरत? बिहार खुद एक राज्य है, ‘state’ लगाना बिल्कुल redundant और गलत है। ‘I have come from’ का मतलब होता है अभी-अभी यात्रा करके आना, जबकि आपका मतलब था ‘मैं बिहार का हूँ’। सही वाक्य होता – ‘I am from Bihar’ या ‘I come from Bihar’।

आपकी English अभी नवमी फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, पढ़ कर भी गलत ही बोलते हैं। poorest state की बात कर रहे हैं, लेकिन आपका अपना English तो poorest level पर है! भाजपा बिहार को poorest से richest बनाने की दिशा में काम कर रही है, जबकि आप development की बात करने से पहले अपना grammar और sentence structure richest बनाने की कोशिश कीजिए। जब तक खुद ‘have come’ वाली गलती नहीं सुधार पाते, तब तक बिहार के विकास पर लेक्चर देने का अधिकार भी नहीं बनता। बिहार को कलंकित और बदनाम करना बंद करिए महाराज !

आपको बताते चलें कि, केरल में एलडीएफ ने गठबंधन में राजद को 3 सीट दिया है। राजद ने कोझिकोड जिले की वडाकारा सीट से एमके भास्करन, कन्नूर जिले की कुत्थुपरंबा सीट से पीके प्रवीण और वायनाड जिले की कालपेट्टा सीट से पीके अनिल को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में बिहार में विधानसभा और राज्यसभा के चुनावों में लगातार हार के बाद तेजस्वी केरल में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने उतरे और उन्होंने जो इंग्लिश बोली है अब उसी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं।