ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

5 धुर जमीन के लिए सगा भाई बन गया कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां महज 5 धुर जमीन की खातिर एक सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ

5 धुर जमीन के लिए सगा भाई बन गया कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां महज 5 धुर जमीन की खातिर एक सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में त्वरीत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी भाई प्रभू राम और उसके बेटे राम प्रसाद राम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मुजफ्फरपुर जिले के औराई थानाक्षेत्र के धसना गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब जमीन के एक टूकड़े को लेकर भाई-भाई का दुश्मन बन गया। महज 5 धुर जमीन के लिए उसने अपने सगे भाई की लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला। मृतक संजय राम की भाई प्रभु राम ने इस कदर पीटा की उसकी जान चली गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। वही पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभू राम और उसके बेटे राम प्रसाद राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है कि कैसे कोई जमीन के एक टुकड़े के लिए भाई का कातिल बन गया।  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता