अररिया में बाढ़ ने ली 4 लोगों की जान, शहर में घुसा पानी

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 8:02:51 AM

अररिया में बाढ़ ने ली 4 लोगों की जान, शहर में घुसा पानी

- फ़ोटो

ARARIA: इस वक़्त की बड़ी खबर अररिया से आ रही है जहां बाढ़ की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है. अररिया के जिलाधिकारी ने बाढ़ के कारण जिले में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. बाढ़ का पानी शहर में घुस चुका है. बाढ़ की विभिषिका देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. अधिकारियों को एक-एक प्रखंड में नियुक्त किया गया है जहां वे राहत बचाव कार्य देखेंगे और वहीं रहेंगे. उधर शहर के आसपास के खरया बस्ती वार्ड 11, बाँसबाड़ी, अररिया रामपुर रोड पर पानी भर गया है. पानी भरने के चलते सड़क पर आवागमन बाधित है. उधर जोगबनी स्टेशन पर ट्रैक पर पानी आने से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. बता दें कि भारी बारिश के चलते सूबे के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं और कई बड़ी नदियां उफान पर हैं.