ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, 4 मई से इस जोन में खुलेंगे सैलून और ब्यूटी पार्लर

DESK : कोरोना वायरस के बढते कहर को देखते हुए देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा हो गई है. अब लॉकडाउन की अवधी को बढ़ा 3 मई से 17 मई तक कर दिया गया है.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस के बढते कहर को देखते हुए देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा  हो गई  है. अब लॉकडाउन की अवधी को बढ़ा 3 मई से 17 मई तक कर दिया गया है. 

गृह मंत्रालय ने इसके साथ ही देश के कुल 733 जिलों को कोरोना के मामले के आधार पर रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा है. ऑरेंज और ग्रीन जोन में कई तरह की छूट दी गई है. वहीं रेड जोन में अभी भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

इसी बीच गृह मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट किया कि 4 मई से शुरू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में ऑरेंज और ग्रीन जोन में नाई की दुकान, सैलून खोलने की अनुमति दे दी गई है. बता दें कि गृह मंत्रालय ने रेड जोन में 130 जिलों, ऑरेंज जोन में 284 जिलों और ग्रीन जोन में 319 जिलों को रखा है. ग्रीन जोन के जिलों में नाई की दुकानें, सैलून समेत अन्य जरूरी सेवाओं उपलब्ध हो जाएगी.