ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Cyber Crime: सहरसा में 3 साइबर क्रिमिनल चढ़ गये पुलिस के हत्थे, गेमिंग एप के जरिये लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार

SAHARSA: सहरसा में साइबर पुलिस ने गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सहरसा साइबर थाने को इस बात की गुप

Bihar Cyber Crime: सहरसा में 3 साइबर क्रिमिनल चढ़ गये पुलिस के हत्थे, गेमिंग एप के जरिये लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में साइबर पुलिस ने गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सहरसा साइबर थाने को इस बात की गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हटियागाछी हनुमान मंदिर के पास बैंक खाता, एटीएम और पासबुक लेने आया हुआ है, जिसे वो साइबर ठगी में इस्तेमाल करना वाला है। 


पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में साइबर थाना सहरसा की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पीछा करके पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक कुमार बताया, जो सलखुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वे गेमिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी करते हैं और उनका ठिकाना खगड़िया जिले के कमलपुर में है।


अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस ने खगड़िया के कमलपुर में एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहाँ दो और व्यक्ति साइबर ठगी करते हुए पाए गए। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग सीधे-सादे लोगों को पैसे का लालच देकर उनके दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण) लेते थे और उनकी जानकारी के बिना फर्जी तरीके से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर अवैध रूप से पैसे का लेनदेन करते थे। 


पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, 11 मोबाइल, 7 गूगल पे स्कैनर, 1 चेक बुक, 1 ब्लैंक चेक, 10 डेबिट कार्ड, 12 फोन पे स्कैनर, 3 आधार कार्ड, 8 बैंक पासबुक, 1 वाईफाई राउटर और 2 पैन कार्ड बरामद किए। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 68/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता