1st Bihar Published by: Updated Sep 25, 2022, 6:19:07 PM
- फ़ोटो
ARARIA: अररिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कोसी की धार में 3 बच्चे डूब गये हैं। 2 बच्चों की लाश को पानी से बाहर निकाला गया है जबकि एक का पता अब तक नहीं चल सका है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
एसडीआरएफ की टीम तीसरे बच्चे की खोजबीन में जुटी है। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से मृतक बच्चों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मौके पर सीओ गोपीनाथ मंडल, एसएचओ शिवशरण शाह समेत अन्य लोग मौजूद है।