ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

2010 के बाद जारी सभी OBC प्रमाणपत्र को कोलकाता हाईकोर्ट ने किया खारिज : बोलीं ममता बनर्जी..आदेश नहीं मानूंगी..अब मैं खेला करूंगी

DESK : ओबीसी प्रमाण पत्र को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने वर्ष 2010 के बाद जारी सभी ओबीसी प्रमाणपत्रों को खारिज कर दिया है। ओबीसी प्रमाण पत्र न

2010 के बाद जारी सभी OBC प्रमाणपत्र को कोलकाता हाईकोर्ट ने किया खारिज : बोलीं ममता बनर्जी..आदेश नहीं मानूंगी..अब मैं खेला करूंगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : ओबीसी प्रमाण पत्र को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने वर्ष 2010 के बाद जारी सभी ओबीसी प्रमाणपत्रों को खारिज कर दिया है। ओबीसी प्रमाण पत्र नये सिरे से जारी करने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। 


ममता बनर्जी ने कहा कि मैं इस आदेश को नहीं मानूंगी। जिस समय भाजपा की वजह से 26 हजार लोगों की नौकरियां चली गयी तब मैंने कहा था कि मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगी। वैसे ही आज कह रही हूं कि मैं इस आदेश को नहीं मानती। कोलकाता कोर्ट ने वर्ष 2010 के बाद बनी ओबीसी सूची को अवैध करार दिया है। 


कोर्ट ने यह आदेश दिया है कि पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम-1993 के आधार पर ओबीसी की नई सूची पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार करेगी। कोर्ट के इस फैसले के बाद बीजेपी को निशाना बनाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ये शरारती लोग अपना काम एजेंसियों के माध्यम से कराते हैं। हम बीजेपी के इस आदेश नहीं मानेंगे। चुनाव से पहले भाजपा खेल रही है। अब मैं खेला करूंगी। पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण लागू रहेगा। 

टैग्स