ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

20 नवम्बर को माओवादियों ने किया भारत बंद का ऐलान, नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के खिलाफ किया आह्वान

JHARKHAND: 20 नवम्बर को माओवादियों ने भारत बंद का ऐलान किया है। नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के खिलाफ माओवादियों ने यह आह्वान किया है। आज से 19 नवम्बर तक 5 दिवसीय प्रतिरोध दिवस

20 नवम्बर को माओवादियों ने किया भारत बंद का ऐलान, नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के खिलाफ किया आह्वान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: 20 नवम्बर को माओवादियों ने भारत बंद का ऐलान किया है। नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के खिलाफ माओवादियों ने यह आह्वान किया है। आज से 19 नवम्बर तक 5 दिवसीय प्रतिरोध दिवस भी मनाने का फैसला लिया है। 


प्रशांत बोस और शीला मरांडी के ऊपर किए जा रहे मानवाधिकार हनन व अमानवीय यातनाओं के खिलाफ आवाज उठाने की अपील माओवादियों ने की है। इनके समुचित इलाज व जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने, बिना शर्त इन्हें रिहा करने और राजनीतिक बंदी का दर्जा दिए जाने की मांग की गयी है। वही आम लोगों से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की गयी है।


भारत बंद को सफल बनाने के लिए कई संगठनों से अपील की गयी है। रीजनल ब्यूरो के अधीनस्थ तमाम पार्टी कमेटी, लाल सैनिक जन योद्धा, जन संगठन आंदोलन के नेताओं, पीएलजीए के सभी कमानों, कमांडरों और कार्यकर्ताओं, क्रांतिकारी जन कमेटी व जन सरकार के पदाधिकारियों सहित क्रांतिकारी जनता से प्रतिरोध दिवस व भारत बंद को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की बात माओवादियों ने कही है।