1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 20, 2019, 12:43:18 PM
- फ़ोटो
PATNA : सूबे में पूर्ण रुप से शराबबंदी होने के हाईप्रोफाइल शराब पार्टी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पटना पुलिस ने पॉश इलाके से हाईप्रोफाइल शराब पार्टी करते पांच कारोबारीयों को गिरफ्तार किया है. चिकेन-सलाद के साथ सजी थी महफिल खबर के मुताबिक फ्रेजर रोड के आरपी टावर के कमरा नंबर 502 में शराब की पार्टी चल रही थी, तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई और रंग में भंग डाल दिया. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा कि शराब की महफिल सजी थी और कारोबारी चिकेन, सलाद के साथ शराब का लुत्फ उठा रहे थे. भारी मात्रा में मिली शराब की बोतल मौके पर पहुंची पुलिस को भारी मात्रा में शराब की बोतले भी मिली है. जिसे कमरे में रखा गया था. पांचों कारोबारी को अरेस्ट करने के बाद पुलिस मेडिकल जांच करवाने में जुटी है. पटना से राजन की रिपोर्ट