Hindi News / news / 17 जुलाई से 9वीं और 10वीं की फर्स्ट टर्म की होगी परीक्षा, रूटीन...

17 जुलाई से 9वीं और 10वीं की फर्स्ट टर्म की होगी परीक्षा, रूटीन जारी

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 07, 2019, 6:34:40 PM

17 जुलाई से 9वीं और 10वीं की फर्स्ट टर्म की होगी परीक्षा, रूटीन जारी

- फ़ोटो

DESK: 2019-20 के 9वीं और 10वी क्लास के फर्स्ट टर्म की परीक्षा 17 जुलाई से शुरु होगी . बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से परीक्षा शिड्यूल जारी किया गया है. जो 24 जुलाई तक चलेगा. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि राज्यभर के तकरीबन 25 लाख छात्र और छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित होंगी. प्रथम पाली में 10वीं जबकि दूसरी पाली में 9वीं की परीक्षा आयोजित की जायेगी. दोनों पालियों में परीक्षा तीन-तीन घंटे की होंगी. इसके अतिरिक्त 15-15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जायेगा. प्रथम पाली 9.30 बजे से 12.45 बजे तक जबकि दूसरी पाली 1.15 बजे से 4.30 बजे तक होगी. सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 2 घंटा 45 मिनट की होगी.