ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

16 अप्रैल को गया और पूर्णिया में गरजेंगे PM मोदी, नवादा में योगी और जमुई में राजनाथ सिंह भी करेंगे चुनावी जनसभाएं

PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज 9 दिनों का समय शेष है। पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। ऐसे में इन सीटों पर चुनाव प्रचा

16 अप्रैल को गया और पूर्णिया में गरजेंगे PM मोदी, नवादा में योगी और जमुई में राजनाथ सिंह भी करेंगे चुनावी जनसभाएं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज 9 दिनों का समय शेष है। पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। ऐसे में इन सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए एनडीए के घटक दलों के तमाम बड़े नेता बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी आगामी 16 अप्रैल को गया के साथ ही पूर्णिया में भी सभा करेंगे। सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी गया आएंगे और उसके बाद पूर्णिया पहुंचेंगे। मोदी गया में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के साथ ही पूर्णिया में संतोष कुशवाहा के समर्थन में रैली करेंगे। 


वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 15 अप्रैल को नवादा में जनसभा करेंगे। वह डॉ. विवेक ठाकुर के समर्थन में प्रचार करेंगे। इससे पहले केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 14 अप्रैल को जमुई में लोजपा कैंडिडेट अरुण भारती के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। जबकि आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। 


मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। इसमें नवादा के साथ ही जमुई, गया और औरंगाबाद में मतदान होना है।  इन चारों सीटों पर फ़िलहाल भाजपा और एनडीए के घटक दलों का कब्जा है। इस बार जमुई में लोजपा (रामविलास), गया में हम और औरंगाबाद तथा नवादा में भाजपा के उम्मीदवार हैं। एनडीए ने इसी क्रम में अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है और राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करेंगे। 


उधर, योगी आदित्यनाथ की हिंदूवादी छवि और यूपी में उनके मुख्यमंत्री काल में लिए गए सख्त फैसलों को अब पार्टी अन्य राज्यों में भुनाने की कोशिश में है। योगी की बिहार में काफी लोकप्रियता भी है। ऐसे में पार्टी ने पीएम मोदी के बाद अब योगी को भी नवादा के सियासी समर में चुनाव प्रचार में उतारने के निर्णय लिया है।