ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

15 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, बिहार-झारखंड में दर्ज हैं 21 मामले

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां 15 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। झारखंड सरकार ने खूंखार नक्सली रिजनल एरिया कमांडर गणेश भुइंया, अभ्यास भुइंया उर्फ प्

15 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, बिहार-झारखंड में दर्ज हैं 21 मामले
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां 15 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। झारखंड सरकार ने खूंखार नक्सली रिजनल एरिया कमांडर गणेश भुइंया, अभ्यास भुइंया उर्फ प्रेम भुइंया पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। नक्सली अभ्यास भुइंया मोआवादी संगठन के कोर कमेटी का अहम सदस्य था और लंबे समय से रिजनल एरिया कमांडर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। अभ्यास भुइयां के सरेंडर को पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।


एसएसपी आशीष भारती ने ने बताया कि अभ्यास भुइंया के खिलाफ गया, औरंगाबाद समेत झारखंड में 21 मामले दर्ज हैं। मूल रूप से लुटुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले अभ्यास भुइयां कई नक्सली वारदातों को अंजाम दे चुका है। एसएसपी ने दावा किया है कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन का नतीजा है कि अभ्यास भुइंया ने सरेंडर कर दिया। जिले में नक्सल गतिविधियां लगभग समाप्ति की ओर हैं। अभ्यास भुइंया ने अपने परिवार की बेहतरी के लिए सरेंडर किया है।


वहीं CRPF के कमांडेंट कुमार मयंक ने बताया कि सुरक्षा बलों की नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से नक्सली घबरा गए हैं। सर्च अभियान के दौरान अभ्यास भुइंया सुरक्षा बलों के संपर्क में आया था। पुलिस के मोटिवेट किए जाने के बाद उसने तय कर लिया कि उसकी बेहतरी अब मुख्यधारा से जुड़ने में ही है और उसने आज आत्मसमर्पण कर दिया। कमांडेंट ने बताया कि नक्सली अभ्यास भुइयां की निशानदेही पर भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं।