ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

रिम्स में लालू से मिले तेजस्वी, डॉक्टर ने कहा बिगड़ रही है लालू की तबीयत, देखिये वीडियो

PATNA : रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने की खबर के बीच उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव अपने पिता से मिलने पहुंचे. तेजस्वी ने लालू यादव से तकरीबन एक घंटे तक अकेले में

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने की खबर के बीच उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव अपने पिता से मिलने पहुंचे. तेजस्वी ने लालू यादव से तकरीबन एक घंटे तक अकेले में बात की. वहीं, लालू प्रसाद यादव से आज बिहार के कटोरिया की विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने भी मुलाकात की. लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक उनकी तबीयत अस्थिर हो गयी है. https://www.youtube.com/watch?v=3I67V958IvI&feature=youtu.be क्या कहा डॉक्टर ने लालू यादव का इलाज कर रहे डॉ डी एन झा के मुताबिक उनकी कमर के पास घाव हो गया था. हालांकि घाव से मवाद निकाल दिया गया है. लेकिन पूरी तरह ठीक करने के लिए उन्हें एंटीबॉयोटिक दी जा रही है. इससे लालू की किडनी पर असर पड़ा है. पहले उनकी किडनी 50 प्रतिशत काम कर रही थी अब 37 फीसदी ही काम कर रही है. वहीं लालू का शुगर भी बढ़ गया है. ब्लड प्रेशऱ कम हुआ है. इसके कारण दवा बदली जा रही है. तेजस्वी की बंद कमरे में मुलाकात सवा महीने के बाद अपने पिता से मिलने पहुंचे तेजस्वी प्रसाद यादव ने लालू यादव से बंद कमरे में अकेले बातचीत की. जानकार सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच सियायी रणनीति पर बात हुई है. बात परिवार में छिड़े घमासान पर भी हुई होगी. लालू परिवार में घमासान की खबरें आम हैं. तेजस्वी-तेजप्रताप और मीसा भारती के बीच शीतयुद्द की चर्चायें सियासी हलके में जोरों पर हैं. उधर लालू परिवार की बहू ऐश्वर्या यादव के कोर्ट में मुकदमें से भी लालू परिवार मुश्किल में है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता