ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

10 जून से होगा लेक्चरर अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में होगी नियुक्ति

PATNA : लॉकडाउन समाप्त होते ही बिहार शिक्षा विभाग ने टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में लेक्चरर की बहाली प्रक्रिया का रास्ता साफ़ कर दिया है. ट्रेनिंग कॉलेज में विभिन्न विषयों के लेक्चरर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन समाप्त होते ही बिहार शिक्षा विभाग ने टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में लेक्चरर की बहाली प्रक्रिया का रास्ता साफ़ कर दिया है. ट्रेनिंग कॉलेज में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के पदों पर नियुक्ति के लिए सफल 455 उम्मीदवारों अनुशंसा उपलब्ध कराई गई है. इन सभी सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक और अन्य सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन 10 जून से 19 जून तक किया जायेगा.


शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन को लेकर विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट education.bih.nic.in पर कराई जाएगी. सभी अभ्यर्थी अपने ओरिजिनल सर्टिफिकेट के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होंगे. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वेरिफिकेशन क्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है.


शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुशील कुमार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन एक से अधिक विषयों में हुआ है. वह 9 जून को शाम 5 बजे तक direducation.ad@gmail.com पर मेल द्वारा विकल्प समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे कि वे किस विषय में नियुक्ति चाहते हैं.