Bihar Election 2025: अगर आपको भी नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, तो ऐसे करें पता; जानिए पूरी प्रक्रिया Bihar Election : पहले चरण का प्रचार खत्म, NDA-INDIA गठबंधन ने झोंकी ताकत; 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', का मुद्दा रहा हावी Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों से वोटिंग के लिए मुफ्त ट्रेनें, वोटरों के लिए मिल रही है यह खास सुविधा Anant Singh Arrest : अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद धानुक वोटरों की नाराजगी थमेगी? मोकामा-बाढ़ समेत कई सीटों पर दिख सकता असर; जानिए क्या है NDA का प्लान Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक घायल बिहार चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, नीतीश–मोदी बनाम तेजस्वी–राहुल की जंग अब दूसरे चरण में तेज, जानिए फर्स्ट फेज में किस नेता ने की कितनी सभाएं और क्या रहा मुद्दा Bihar News: बिहार में JDU नेता के भाई, पत्नी और बेटी की मौत; मचा कोहराम Asia University Rankings: भारत के ये संस्थान एशिया के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल, शीर्ष पर यह यूनिवर्सिटी काबिज Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन इन चीजों पर रहेगी छूट, आप भी ले सकते हैं लाभ; जानिए क्या है तरीका
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 21 Jun 2023 12:05:11 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र इस बार जुलाई के अंतिम सप्ताह में नहीं बल्कि पहले पखवाड़े में ही चलने वाला है। इसको लेकर राज्यपाल के तरफ से मंजूरी दे दी गई है। इस बार का मानसून सत्र 5 दिनों का होने वाला है। इससे पहले सको लेकर विधानमंडल के दोनों सदनों के सचिवालय ने अपने अध्यक्ष और सभापति से सहमति प्रदान कर ली गई थी।
दरअसल, बिहार विधानमंडल मानसून सत्र की शुरुआत 10 जुलाई से होने वाली है। यह बैठक 14 जुलाई तक चलेगी। इसमें पांच बैठक होगी। इस दिन सबसे पहले सदन के नए शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण किया जाएगा। बिहार विधान मंडल के सत्र में नहीं रहने की अवधि में महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियाँ का सदन पटल पर रखा जाना (यदि हो)। वित्तीय वर्ष 2023 2024 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जाएगा। उसके बाद शोक प्रकाश के साथ पहले दिन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। इसके बाद अगले दो दिनों तक राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य पर चर्चा की जाएगी। इसके अगले दिन वित्तीय वर्ष 2023 2024 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी। इसके बाद अंतिम दिन गैर सरकारी सदस्यों के कार्य लिए जाएंगे।
वहीं, इस बार का मानसून सत्र कादी हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है तो सत्ता पक्ष भी अपनी बातों को मुखरता से रखेगी। यह पहला मौका है जब मानसून सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में बुलाई गई है। आम तौर पर मानसून सत्र जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में बुलाई जाती रही है।
वहीं, विपक्षी एकता की 23 जून की महत्वपूर्ण बैठक और जीतन राम मांझी के सरकार से अलग होने के बाद विधानमंडल का यह पहला सत्र होगा। मॉनसून सत्र को लेकर शुरू से ही यह परंपरा चली आ रही है कि यह सत्र छोटा होता है। इससे पहले 2022 में मॉनसून सत्र अवधि 64 दिनों की थी पर 24-30 जून के बीच बैठक 7 दिन ही हुई। बैठक तो नहीं हुई पर सत्र को भी अनिश्चितकालीन स्थगित नहीं किया गया था। यह बैठक शुरू होने से पहले जदयू-भाजपा की एनडीए सरकार थी। लेकिन 9 अगस्त को नई सरकार बनी तो फिर 24 अगस्त से 26 अगस्त तक उसी सत्र को बढ़ा दिया गया। इस कारण मॉनसून सत्रावधि 64 दिनों की हो गई।
इधर, मॉनसून सत्र में बारिश के कारण विधानमंडल परिसर में भारी जलजमाव हो जाता है। परिसर को जलजमाव से बचाने के लिए ड्रेनेज का निर्माण तेजी से चल रहा है। इससे पहले 2021 में भी विधानमंडल का मानसून सत्र 5 दिनों का तय किया गया था। इसमें भी पांच बैठक हुई थी। इससे पहले 2015 से लेकर 2017 तक जेडीयू और राजद ने साथ मिलकर सत्ता पक्ष के तरफ बैठकर सत्र में भाग लिया था।