ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

नहीं रहीं पॉपुलर शो ‘उड़ान’ की फेम कविता चौधरी, 67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

DESK: पॉपुलर टीवी शो ‘उड़ान’ की फेम एक्ट्रेस कविता चौधरी नहीं रहीं। 67 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री कविता चौधरी का हार्ट अटैक से निधन

नहीं रहीं पॉपुलर शो ‘उड़ान’ की फेम कविता चौधरी, 67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पॉपुलर टीवी शो ‘उड़ान’ की फेम एक्ट्रेस कविता चौधरी नहीं रहीं। 67 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री कविता चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।


90 के दशक में कविता ने दूरदर्शन के बेहद पॉपुलर सीरियल 'उड़ान' में आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह की भूमिका निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।  कविता चौधरी के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। 


जानकारी के मुताबिक, कविता चौधरी पिछले तीन-चार दिनों से अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में भर्ती थीं। गुरुवार की रात उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। कविता चौधरी कुछ सालों से कैंसर से भी जूझ रही थीं। बता दें कि 'उड़ान' सीरियल दूरदर्शन पर 1989 में टेलीकास्ट हुआ था।


कविता ने इस शो का मुख्य किरदार निभाया था वहीं शो का लेखन और निर्देशन किया था। ये शो उनकी बहन कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन पर आधारित था, जो किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी बनी थीं। एक्ट्रेस के निधन की खबर से फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं।