ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

The Kerala Story की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कही यह बात

The Kerala Story: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर पूरे देशभर में बवाल है. और अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. फिल्म को लेकर लगातार रोक लगाने की मांग की जा रही है. अब इसको लेकर सुप्

The Kerala Story की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कही यह बात
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

The Kerala Story: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर पूरे देशभर में बवाल है. और अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. फिल्म को लेकर लगातार रोक लगाने की मांग की जा रही है. अब इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसफ की बेंच ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि आप सीधा सुप्रीम कोर्ट क्यों आए हैं? पहले आपको हाई कोर्ट जाना चाहिए था.


आपको बता दें ऐसा ही विवाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भी उठा था. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह फिल्म हेट स्पीच को ऑडियो और विजुअल जरिए से प्रसारित करने का तरीका है. SC ने कहा कि हमेशा राहत के लिए आप सीधा यहां नहीं आ सकते हैं, दूसरे मामले में IA दाखिल कर राहत की मांग नहीं की जा सकती है. द केरल स्टोरी फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. फ़िल्म का ट्रेलर 16 मिलियन से ज़्यादा लोग देख चुके हैं.


आपको बता दें सुदिप्तो सेन की फिल्म में दावा किया गया है कि ये केरल की उन 32 हजार लापता लड़कियों की कहानी है. जिनका ब्रेनवॉश करके पहले उन्हें इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया और बाद में ISIS आतंकवादी बना दिया. फिल्म के अनुसार ये उन लड़कियों की कहानी है जो नर्स बनना चाहतीं थीं, लेकिन ISIS की आतंकी बन गईं. अब इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता ही  जा रहा है. जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है.

टैग्स