ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

फिल्म 'The Kashmir Files' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को दी गई Y कैटगरी की सुरक्षा

DESK : हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की वजह से सुर्खियों में आए मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.

फिल्म 'The Kashmir Files' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को दी गई Y कैटगरी की सुरक्षा
First Bihar
2 मिनट

DESK : हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की वजह से सुर्खियों में आए मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें यह सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान मुहैया कराएंगे और यह सुरक्षा पूरे भारत के लिए है.


विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म और उनके घाटी से पलायन की कहानी को अपनी फिल्म में दिखाया है. उनकी आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की जहां तारीफ हो रही है, वहीं वह निशाने पर भी आ गए हैं. हमले की आशंका को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह सुरक्षा देने का फैसला किया है.


 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों की कहानी को देखकर दर्शक इमोशनल हो गए हैं. इस फिल्म पर सियासत भी गरमाई हुई है. नेता-राजनेता बयानबाजी कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस फिल्म का विरोध भी कर रहे हैं. ऐसे में विवेक अग्निहोत्री और फिल्म के स्टार्स को काफी कुछ सुनने को मिल रहा है.