ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

सुशांत का दर्द अब सोनू निगम ने किया साझा, बोले.. एक्टर के बाद सिंगर भी कर सकता है खुदकुशी

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब देश के जाने माने गायक सोनू निगम ने उनका दर्द साझा किया है। सोनू निगम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार मुखर हु

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब देश के जाने माने गायक सोनू निगम ने उनका दर्द साझा किया है। सोनू निगम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार मुखर हुए हैं और उन्होंने सीधे-सीधे इंडस्ट्री में माफिया के सिक्के की कलई खोलकर रख दी है। निगम ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत एक्टर था जो मर चुका है लेकिन आप भविष्य में किसी सिंगर के बारे में भी ऐसे ही खबर सुन सकते हैं। सोनू निगम ने कहा है कि बॉलीवुड के साथ-साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में भी माफिया का कब्जा है। 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए सोनू निगम ने पूरी इंडस्ट्री में माफिया के कब्जे की कहानी खोल कर रख दी है। सोनू ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत एक टैलेंटेड कलाकार थे लेकिन इंडस्ट्री में उनकी उपेक्षा की गई। किसी तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में भी कई टैलेंटेड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर की उपेक्षा की जा रही है। म्यूजिक इंडस्ट्री में चंद लोगों ने अपना कब्जा जमा रखा है और वही तय करते हैं कि किस गायक से गाना गवाना और किस कंपोजर की म्यूजिक लेनी है। 



तकरीबन साढे़ 7 मिनट के इंस्टाग्राम वीडियो में सोनू निगम ने कई बातों पर अपनी राय जाहिर करते हुए बड़े खुलासे किए हैं। सोनू निगम ने कहा है कि नए और टैलेंटेड चेहरे बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं। अच्छे गायक बनना चाहते हैं लेकिन निर्माता निर्देशक के से लेकर म्यूजिक कंपनियों तक की लॉबी यह कहकर उन्हें खारिज कर देती है कि यह हमारा आर्टिस्ट नहीं है। म्यूजिक इंडस्ट्री में चंद लोग तय करते हैं कि यहां कौन सा गाना रेडियो में बजेगा या फिर म्यूजिक चैनल पर चलेगा। यह लोग अपने सिक्के के अलावा किसी टैलेंट की परवाह नहीं करते हैं। सोनू ने कहा कि मैं अपनी दुनिया में खुश हूं लेकिन नए सिंगर, कंपोजर और गीतकार की आंखों में उलझनें देख सकता हूँ। खुल कर रोते हुए देखा है। अगर भविष्य में कभी सुशांत सिंह राजपूत जैसी खबर म्यूजिक इंडस्ट्री से आ जाए तो अचरज नहीं होगा। सोनू निगम ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में अरजीत सिंह के साथ वही हो रहा है जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ।