ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सुशांत ने पहली गर्लफ्रेंड को दिया था 45 मिलियन का फ्लैट, अब तक चुका रहे थे EMI

MUMBAI : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. लेकिन सुशांत केस से जुड़े हुए हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सुशा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUMBAI :  बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. लेकिन सुशांत केस से जुड़े हुए हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं.  सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही ईडी ने एक बड़ा खुलासा किया है. ईडी ने यह खुलासा किया है कि रिया चक्रवर्ती से पहले उन्होंने अपनी पहली गर्लफ्रेंड को 45 मिलियन का फ्लैट गिफ्ट में दिया था, जिसकी EMI वह खुद भर रहे थे.


सुशांत सिंह राजपूत ने किसी और को नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को 45 मिलियन का फ्लैट गिफ्ट में दिया था. सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई कटती थी. ये फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बुक है. अंकिता लोखंडे का ये फ्लैट मुंबई के मलाड में स्थित है.


रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान इस फ्लैट का जिक्र किया था और उन्होंने बताया था कि सुशांत चाह कर भी अंकिता से ये फ्लैट खाली करने को नहीं कह पा रहे थे जबकि वो इसकी EMI भर रहे थे. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि सुशांत फ्लैट के लिए कितनी धनराशि जमा कर चुके थे लेकिन इतना जरूर पता चला है कि बस कुछ ही इंस्टॉलमेंट बाकी रह गई थीं.


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है. ऐसे में हर दिन इस मामले में एक से एक बड़े और हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं और ये केस भी पेचीदा होता जा रहा है. अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच मांग और न्याय मांगने में परिवार के साथ सबसे आगे हैं. इसके साथ ही अंकिता ने कई टीवी चैनल्स को सुशांत को लेकर इंटरव्यू भी दिए हैं. ऐसे में ये कहीं ज्यादा हैरान कर देने वाला है.


सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में कराई एफआईआर में ये दावा किया था कि रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उन्होंने कई करोड़ की हेरफेर सुशांत के अकाउंट से की थी. आपको बता दें कि सुशांत और अंकिता करीब 6 सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे. वहीं सुशांत से ब्रेक अप के बाद जहां अंकिता बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ मूव ऑन कर चुकी थीं तो वहीं सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे.