ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

4 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की इस मैनेजर की हुई थी मौत, 14वीं मंजिल से छलांग लगाई थी दिशा सालियान

PATNA : बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. सिर्फ 4 दिन पहले ही सुशांत की पूर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. सिर्फ 4 दिन पहले ही सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की भी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर उन्होंने खुदखुशी कर ली थी. पुलिस इस मामले की भी छानबीन में जुटी हुई है.


सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. आज अचानक उनकी मौत से पूरे देश में शोक की लहर है. अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर और चूचा के नाम से मशहूर अभिनेता वरुण शर्मा की भी पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान ने मुंबई के मालाड के मालवणी इलाके की एक इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. यह घटना सोमवार रात 1.00 बजे की है. बाद में उन्हें बोरिवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.


दिशा सालियान ने मालवणी के जनकल्याण नगर में जिस इमारत के फ्लैट से कूदकर खुदकुशी की, वो उनके मंगेतर रोहन राय का घर था, जो कि एक एक्टर और मॉडल हैं. मुंबई पुलिस के जोन 11 के डीसीपी मोहन कुमार दहिकर ने मीडिया को बताया था कि यह घटना रात 1.00 बजे की है. फ्लैट में दिशा सालियान के अलावा उनके मंगेतर रोहन राय और उनके कॉमन फ्रेंड्स भी मौजूद थे. खाना खाने और शराब के सेवन के बाद दिशा अचानक से फ्लैट के बेडरूम में गयी और अंदर से दरवाजा बंद कर कमरे की खिड़की से कूद गयी. पुलिस अधिकारी दहिकर ने इससे ज्यादा जानकारी से मना किया और कहा कि पुलिस मामले की और छानबीन कर रही है.


दिशा सालियान फिलहाल बंटी सजदेह की सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी 'कॉर्नरस्टोन' के लिए काम कर रहीं थीं. हमने बंटी सजदेह को भी लगातार संपर्क करने की भी कोशिश की, मगर उन्होंने भी हमारे फोन का कोई जवाब नहीं दिया. उल्लेखनीय कि इससे पहले दिशा ने 'क्वान' नामक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट एजेंसी और कुछ पीआर एजेंसियों के लिए भी काम‌ किया था.