ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

सुशांत सिंह राजपूत के पिता हुए आगबबूला, बेटे की मौत पर बनी फिल्म 'न्याय द जस्टिस' पर रोक लगाने को कहा

PATNA : बिहार के रहने वाले दिवगंत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म "न्याय द जस्टिस" को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. दरअसल, ये याचिका सुशांत क

सुशांत सिंह राजपूत के पिता हुए आगबबूला, बेटे की मौत पर बनी फिल्म 'न्याय द जस्टिस' पर रोक लगाने को कहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के रहने वाले दिवगंत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म "न्याय द जस्टिस" को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. दरअसल, ये याचिका सुशांत के पिता ने दी है. उनकी याचिका में कहा गया है कि अभिनेता सुशांत पर बनी फिल्म पर रोक लगाया जाए. आपको बताए, न्याय द जस्टिस का टीजर कुछ ही दिन पहले रिलीज किया गया है. जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुशांत सिंह के पिता ने रोक लगाने की मांग कर दी है. 


इस टीजर में सुशांत के किरदार का नाम महेंद्र है और इस रोल के लिए जुबेर खान को कास्ट किया गया है। फिल्म में रिया को उर्वशी का नाम दिया है और इस रोल में श्रेया शुक्ला को देखा जा सकता है। टीजर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि एक एक्टर आत्महत्या कर लेता है और उसके बाद कैसे जांच एजेंसियां इस भंवर जाल में फंस जाती हैं कि ये सुसाइड है या आत्महत्या? न्याय के टीजर में अमन वर्मा, असरानी और शक्ति कपूर को भी अहम रोल दिया गया है।


सुशांत सिंह राजपूत के पिता हुए आगबबूला, बेटे की मौत पर बनी फिल्म 'न्याय द जस्टिस' पर रोक लगाने को कहा


हालांकि, परिवार वालों का कहना है कि फिल्म बनने से पहले किसी तरह की इजाजत नहीं ली गई थी। वहीं फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि सुशांत का केस पब्ल‍िक डोमेन में है, इसल‍िए इजाजत का कोई सवाल नहीं उठता। वहीं, टीजर लॉच के बाद से सुशांत के पिता तो उनसे खफा है ही पर उनके साथ ही साथ कई फैंस ने भी इसका जमकर विरोध किया है। 


सुशांत सिंह राजपूत के पिता हुए आगबबूला, बेटे की मौत पर बनी फिल्म 'न्याय द जस्टिस' पर रोक लगाने को कहा


14 जून,2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फैल्ट पर पाया गया था। जिसके बाद कई जाँच ऐजेसीं ने इस मामले पर जाँच कर रही है। हालांकि, अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुशांत की मौत के पीछे का कारण क्या है.