ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

वकील का खुलासा, सुशांत के घर पर रात 1 बजे आ जाती थी रिया, शराब पीने के बाद कमरे में सोती थी साथ

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने रिया को लेकर कई खुलासा किया है. विकास सिंह ने खुलासा किया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के घर पर र

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने रिया को लेकर कई खुलासा किया है. विकास सिंह ने खुलासा किया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के घर पर रात 1 बजे आने की जिद करती थी. इसके बाद वह शराब पीती थी. फिर वह सुशांत के साथ कमरे में सोने चली जाती थी. 

एक मुलाकात के बाद आने लगी घर

विकास सिंह ने मीडिया को बताया है कि 14 अप्रैल 2019 को एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में रिया और सुशांत मिले थे. अगले ही दिन 15 अप्रैल को रिया सुशांत के घर पर आईं. उस दौरान सुशांत की बहन प्रियंका की उनके पति मौजूद थे. सुशांत के साथ रिया पावन फॉर्म हाउस चली गई. रात में वही पर रूकी. 18-19 अप्रैल की रिया सुशांत के कैपरी हाइट्स स्थित घर आने की जिद करने लगी. सुशांत के मना करने के बाद भी करीब 1 बजे रात में पहुंच गईं. फिर वे शराब पीने की जिद करने लगीं. वहां मौजूद लोगों को भी शराब पीने के लिए बोली. लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ. सभी लोग अपने कमरे में गए. इस दौरान रिया सुशांत के कमरे में गई और साथ में रात बिताई. 

सुशांत और बहन के बीच में लगा दी लड़ाई

विकास सिंह ने खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका के साथ रिया चक्रवर्ती ने लड़ाई लगा दी थी. रिया ने आरोप लगाया कि तुम सोए थे तो तुम्हारे साथ प्रियंका ने तुम्हारा फायदा उठाने  को लेकर छेड़खानी की. इस बात को लेकर सुशांत ने अपनी बहन से झगड़ा कर लिया. रिया के बातों पर इतना सुशांत को भरोसा हुआ की वह बहन की बातें सुनने को तैयार नहीं थे. लेकिन बाद में जब अहसास हुआ कि रिया ने झगड़ा लगाने के लिए इस तरह की बात कही थी तो कई माह के बाद सुशांत ने बहन से माफी मांगी. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद खत्म हुआ.