ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे नाना पाटेकर, परिवार वालों से मिलकर हुए भावुक

PATNA : बॉलीवुड में ग्रूपिस्म से अलग रहने वाले अभिनेता नाना पाटेकर इस वक्त बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे हैं. नाना पाटेकर इन दिनों बिहार दौरे पर हैं और इसी दौरान आज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बॉलीवुड में ग्रूपिस्म से अलग रहने वाले अभिनेता नाना पाटेकर इस वक्त बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे हैं. नाना पाटेकर इन दिनों बिहार दौरे पर हैं और इसी दौरान आज वह सुशांत सिंह राजपूत के राजीव नगर स्थित घर पहुंचे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों से मुलाकात कर नाना पाटेकर भावुक हो गए हैं.


बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद देश में शोक की लहर है. उनके घर पर कई अभिनेता और नेता श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. नाना पाटेकर उनके परिजनों से मिलकर काफी भावुक हो उठे. उन्होंने इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिवार वालों से मिलकर कहा कि सुशांत काफी उम्दा कलाकार थे. नाना पाटेकर ने उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की. इस दौरान वह काफी उदास दिखे.


सुशांत के परिजनों से मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर सीधे एयरपोर्ट के लिए निकल पड़े. इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाये रखा. कैमरे के सामने उन्होंने सिर्फ ये कहा कि वे सुशांत के पिता से मिले. बता दें कि बीते दिन नाना पाटेकर मोकामा घाट स्थित सीआरपीएफ ट्रेंनिग सेंटर पहुंचे थे. इस दौरान नाना पाटेकर ने खेती के परम्परागत साधन हल-बैल से खेत में जुताई की थी. नाना पाटेकर को देखने के लिए गांववालों की भीड़ जमा हो गई थी. 


सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे नाना पाटेकर, परिवार वालों से मिलकर हुए भावुक

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे नाना पाटेकर, परिवार वालों से मिलकर हुए भावुक