ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

जिस घाट पर सुशांत सिंह राजपूत की मां का हुआ था अंतिम संस्कार, उसी गंगा घाट पर किया जाएगा अस्थियों का विसर्जन

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई में अंतिम संस्कार करने के बाद सभी परिजन पटना लौट आए है. परिजनों ने बताया है कि जिस पटना के गंगा घाट पर सुशांत की मां उषा देवी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई में अंतिम संस्कार करने के बाद सभी परिजन पटना लौट आए है. परिजनों ने बताया है कि जिस पटना के गंगा घाट पर सुशांत की मां उषा देवी का अंतिम संस्कार किया गया था. उसी घाट पर उनके अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा. परिजनों ने बताया कि सुशांत की अस्थि कलश लाया गया है जिसे दीघा के 92 नंबर घाट पर दसवां के दिन विसर्जित किया जाएगा. सुशांत सिंह राजपूत के राजीवनगर स्थिति पर घर पर श्राद्धकर्म  होगा. 

14 जून को किया था सुसाइड

14 जून को बॉलीवुड एक्टर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थिति घर में सुसाइड कर लिया है. सुशांत सिंह राजपूत के नौकर पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी. सुसाइड के बारे में पहले यह बाते सामने आई की वह तनाव में रहते थे. लेकिन सुसाइड के बाद उनको जाने वाले लोगों ने बताया कि  एक के बाद एक 6 फिल्में सुशांत से छिन ली गई थी. जिसके कारण वह तनाव में रहते थे.  

पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान, कई फिल्मों में किया काम

फिल्मों में काम करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत सीरियलों में काम करते थे. जीटीवी पर आने वाले पवित्र रिश्ता के उनको फेमस हुए थे. इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया. इसके अलावे शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था.