ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सुशांत सिंह राजपूत के पैसे रिया चक्रवर्ती ने खूब उड़ाए, जांच में पुलिस को मिला सबूत

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की जांच कर रही पुलिस को यह सबूत मिला हैं कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत का पैसा अपने उपर खूब खर्च करती थी. रिया ने सुशां

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की जांच कर रही पुलिस को यह सबूत मिला हैं कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत का पैसा अपने उपर खूब खर्च करती थी. रिया ने सुशांत का कितना पैसा खर्च किया है इसकी जांच पुलिस कर रही है. 

सुशांत की बहन से होगी पूछताछ

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के बहन मीतू से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि सुशांत और रिया के रिश्तों के बारे में पूछताछ करने वाली है. सुशांत के स्टाफ और कुक से एक बार फिर पुलिस पूछताछ करने वाली है. 

करोड़ों के निवेश के बारे में जानकारी भी पुलिस से छुपाई

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया से जब मुंबई पुलिस ने पहली बार पूछताछ किया तो रिया ने पैसे और कंपनी में निवेश  सुशांत के करोड़ों रुपए निवेश करने की बात छिपाई थी. बाद में पुलिस को पता चला कि वह सुशांत की तीन में से दो कंपनियों में रिया डायरेक्टर हैं और एक कंपनी में रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती एडिशनल डायरेक्टर है. पहली बार पूछताछ में रिया ने पुलिस से यह बात छिपाई थी. तीनों कंपनियों में सुशांत ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा निवेश कर दिया था.

नवंबर 2020 में होने वाली थी शादी

रिया पहले ही यह खुलासा कर चुकी है कि उनकी शादी सुशांत के साथ नवंबर 2020 में होने वाली थी, लेकिन इस बीच सुशांत ने सुसाइड कर लिया. घरवाले भी यह बात कह रहे थे कि सुशांत की नवंबर में शादी होने वाली थी. शादी से पहले रिया एक नया घर लेने का प्लान बनाया था. रिया करीब दो साल से सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रही, लेकिन वह सुसाइड से कुछ दिन पहले सुशांत का घर छोड़ चुकी थी. जिसके कुछ दिनों के बाद सुशांत ने सुसाइड का कदम उठाया.

टैग्स