ब्रेकिंग
शराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधान

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहर

Suman Kalyanpur: दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने हिंदी, मराठी और कई अन्य भाषाओं में अपनी मधुर आवाज से संगीत जगत में खास पहचान बनाई। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर है।

Suman Kalyanpur
नहीं रहीं सुमन कल्याणपुर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Suman Kalyanpur: संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से हिंदी सिनेमा और भारतीय संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती सहित कई भाषाओं में अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी और धीरे-धीरे वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिकाओं में शामिल हो गईं।


जानकारी के अनुसार, उन्होंने फिल्म दरवाजा में कई गीतों को अपनी आवाज दी, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली। अपने लंबे और सफल करियर में उन्होंने कई यादगार गाने दिए और अपनी गायकी के लिए अनेक सम्मान और पुरस्कार भी प्राप्त किए।


सुमन कल्याणपुर की आवाज को भारतीय संगीत के सुनहरे दौर का अहम हिस्सा माना जाता है। उनके निधन को संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता