ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

सोना मोहपात्रा ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी ,कहा -'गटर का चूहा' है अनु मलिक

DESK : छोटे पर्दे के बहुचर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक बार फिर से अनु मलिक की एंट्री होने वाली है. #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण के मामले में अनु मलिक को इस शो से निकाल दिया

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : छोटे पर्दे के बहुचर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक बार फिर से अनु मलिक की एंट्री होने वाली है. #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण के मामले में अनु मलिक को इस शो से निकाल दिया गया था पर अब खबर आ रही है कि शो के नए सीजन में अनु मलिक दोबारा नजर आयेंगे. इस खबर से सोना मोहपात्रा काफी नाराज है उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपनी नाराजगी जताई है. अपनी ट्वीट में सोना ने अनु मलिक को गटर का चूहा बताया है. सोना ने अपने ट्वीट में लिखा है - सोनी टीवी द्वारा एक साल के अंदर अनु मलिक को दोबारा 'इंडियन आइडल' पर बुला लेना उन लोगों के मुंह पर थप्पड़ है जो भारत में अपने बच्चों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य चाहते हैं. इसके साथ सोना ने लिखा #AnuMalik #RatReturnsToTheGutter & #SpreadingFilth.अब इस ट्वीट पर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है -यह देश के लिए शर्म की बात है जब अनु मलिक जैसे लोगों को आगे बढ़ाया जाता है. आपको बता दी कि सोना मोहपात्रा ने ही अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद से अनु मलिक को इंडियन आइडल शो से निकाल दिया गया था. सोना मोहपात्रा के अलावा श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक पर बैड टच का आरोप लगाया था. इसके साथ ही दो और महिलाओं ने अनु मलिक पर आरोप लगते हुए कहा था कि महबूब स्टूडियो एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अनु मलिक ने उनके शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश की. जब उन्होंने इसका विरोध किया तब अनु मलिक को माफी मांगनी पड़ी .
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

15

FirstBihar संवाददाता