ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

LIVE कॉन्सर्ट में बिगड़ी सिंगर मोनाली ठाकुर की हालत, सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

Monali Thakur Hospitalized: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर मोनाली ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मोनाली ठाकुर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

Monali Thakur Hospitalized
मोनाली की तबीयत बिगड़ी
© Instagram
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Monali Thakur Hospitalized: 'मोह मोह के धागे', 'संवार लूं' जैसे शानदार गानों के लिए पॉप्यूलर बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर की तबीयत एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक खराब हो गई। उन्होंने सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसकी शिकायत के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मोनाली ठाकुर पश्चिम बंगाल के दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।


बताया जा रहा है कि गाने की परफॉर्मेंस के दौरान अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। मोनाली ठाकुर परफॉर्मेंस के बीच ही गाना गाते-गाते रुक गईं। उन्होंने फैंस को जानकारी दी कि वो ठीक महसूस नहीं कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी, जिसके बाद आनन-फानन में मोनाली को अस्पताल पहुंचाया गया।


बताया जा रहा है कि पहले मोनाली को दिनहाटा के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था, फिर उन्हें कूचबिहार शहर के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। कुछ समय बाद जब मोनाली को ठीक फील हुआ तब उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता