ब्रेकिंग
‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों के धंधे में शामिल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

DESK : मुंबई से बीती रात एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और जाने-माने कारोबारी राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। कु

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों के धंधे में शामिल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट
Editor
3 मिनट

DESK : मुंबई से बीती रात एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और जाने-माने कारोबारी राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। कुंद्रा पर अश्लील फिल्में यानी पोर्न मूवीज बनाने का आरोप है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। पहले मालूम पड़ा कि उनसे प्रॉपर्टी सेल को लेकर कोई पूछताछ की जा रही है लेकिन बाद में उन्हें पोर्न मूवी बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी की है। 


शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न कंपनी में 10 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए। क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा के खिलाफ इसी साल फरवरी महीने में केस दर्ज किया गया था। कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रहने वाले भाई ने वहीं पर केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। बड़ी बात यह है कि इन पोर्न मूवीज का वीडियो भारत में शूट किया गया था और वी ट्रांसफर नाम के एप्लीकेशन के जरिए उसे केनरिन को भेजा गया। यह कंपनी राज कुंद्रा ने बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन कराया ताकि भारत के साइबर लॉ से वह बचे रह सके। 



मुंबई क्राइम ब्रांच ने फरवरी महीने में रैकेट से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया था, बाद में तीन अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की गई थी। इस मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। राज कुंद्रा पर यह भी आरोप है कि उन्होंने एक्ट्रेस को अश्लील फिल्मों में न्यूड सीन शूट के लिए मजबूर किया है। राज कुंद्रा पोर्न मूवी के इस धंधे में इतने ज्यादा सक्रिय थे कि उनकी तरफ से बनाई गई फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लीकेशन पर रिलीज किया जाता था। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य किंगपिन उमेश कामत को भी गिरफ्तार किया था। उमेश कामत की गिरफ्तारी के बाद ही क्राइम ब्रांच को बड़ी जानकारी मिली और राज कुंद्रा का संबंध सामने आया।